फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   case filled upon minner alligation

नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद दी मारने की धमकी, महिला थाने में केस

Sat, 07 Mar 2020 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हमीरपुर)। महिला पुलिस थाना हमीरपुर में नाबालिग के साथ छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द कहने और दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज हुए हैं। पहला मामला नाबालिग से छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने और मारने की धमकी देने का दर्ज हुआ है। दूसरे मामले में एक महिला ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं। नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एससी-एससी एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है। पहले मामले में पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाया कि 16 अक्तूबर 2019 को युवक ने उनकी बेटी को बुरी नीयत से छुआ। इसके अलावा 25 जनवरी को आरोपी के माता-पिता ने उनसे दुर्व्यवहार किया और मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बीती पांच मार्च को गांव का एक युवक रात करीब आठ बजे उनके घर आया और उन्हें जातिसूचक शब्द कहने के साथ-साथ दुर्व्यवहार किया और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। वहीं, एक अन्य मामले में महिला पुलिस थाने हमीरपुर में एफआईआर दर्ज हुई है। एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि जाति सूचक शब्दों का संबोधन कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। शिकायतकर्ता किरण पत्नी संजय कुमार निवासी गांव सरलीं डाकघर चमनेड़ ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2018 में संजय कुमार से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी जाति का उल्लेख करते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और दहेज की मांग की। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed