{"_id":"61cca6669017161d574dbaef","slug":"case-filed-against-two-youths-for-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-hamirpur-hp-news-sml395082511","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत जिला मुख्यालय में रविवार को एक गेस्ट हाउस में मिले युवक के शव के मामले में दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना सदर की टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मृतक के चाचा निवासी गांव दरब्यार डाकघर हिम्मर तहसील बमसन स्थित टौणी देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वे पांच भाई हैं। इनका एक भाई करीब छह वर्ष पहले घर छोड़ कर चला गया था व आज तक घर नहीं आया। जिस कारण इसकी भाभी मानसिक रूप से परेशान रहती थी जो अब करीब दो वर्षों से उसके उक्त भाई के घर हमीरपुर में अपने बच्चों सहित रहती है।
बीते रविवार को उसकी भतीजी (लापता भाई की लड़की) ने उसे फोन करके बताया कि बस अड्डा हमीरपुर के साथ लगते एक निजी गेस्ट हाउस में जाकर देखो क्या हुआ है। उसके पूछने पर भतीजी ने बताया कि उसके भाई की वहां पर मृत्यु हो गई है। वह मौके पर पहुंचा तो उसका भतीजा मनीष वहां पर मृत अवस्था में पाया गया।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें 2-3 लड़के उसके भतीजे से मारपीट करते हुए नजर आए। जिससे शिकायतकर्ता को मालूम हुआ कि उसके भतीजे को कोई नशा करवाया गया है। इसके भतीजे की मौत गेस्ट हाउस में साथ वाले कमरे में ठहरे लड़कों की लापरवाही के कारण ही हुई। अगर वह समयानुसार उसको इलाज के लिए ले जाते तो हो सकता था कि वह बच जाता। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवकों की पहचान अक्षय कुमार (21) पुत्र बलदेव सिंह गांव घराण, भोरंज और विनीत कुमार (24) पुत्र मनमोहन सिंह गांव घराण, बगबाड़ा तहसील भोरंज के रूप में हुई है।