फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car rolled into ditch near platform

Hamirpur (Himachal) News: चबूतरा के पास खाई में लुढ़की कार, बाल-बाल बचा परिवार

Sun, 11 Aug 2024 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 Aug 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
Car rolled into ditch near platform
चबूतरा के पास ट्रांसफार्मर स्ट्रक्चर से टकराई गाड़ी। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत दोपहर करीब 1:30 बजे एक कार सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर चबूतरा के पास स्किड होकर खाई में लुढ़क गई। गाड़ी बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर स्ट्रक्चर से टकरा गई, जिससे कार गहरी खाई में गिरने से बच गई।
विज्ञापन


कार में पति-पत्नी और उनका चार वर्षीय पुत्र सवार था, जो शनि देव मंदिर लंबलू से दर्शन करके घर लौट रहे थे। सड़क पर रेत और अन्य मलबा होने के कारण कार स्किड हो गई और खाई में गिर गई। सभी सवारों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस घटना में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। बिजली बोर्ड के एसडीओ चंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर स्ट्रक्चर के साथ कार टकरा गई, जिससे ट्रांसफार्मर टूट गया है। उन्होंने कहा कि हादसे में बिजली बोर्ड को लगभग सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed