फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car fell into 70 feet deep ditch near Banal, boy and girl injured

Hamirpur (Himachal) News: बनाल के पास 70 फीट गहरी खाई में गिरी कार, युवक-युवती घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Car fell into 70 feet deep ditch near Banal, boy and girl injured
हमीरपुर सुजानपुर सड़क पर बनाल में खाई में गिरी कार। स्रोत जागरूक पाठक
सुजानपुर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत हमीरपुर-सुजानपुर सड़क मार्ग पर बनाल के पास देर शाम कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही ग्रामीण और पुलिस टीम मौक पर घटनास्थल पर पहुंची। लोगों ने कार में सवार दोनों घायलों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े छह बजे के करीब हमीरपुर सुजानपुर सड़क मार्ग पर बनाल के पास तीखे मोड़ से कार अनियंत्रित होकर 70 फीट गहरी खाई में गिर गई। आसपास मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस टीम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के आने तक ग्रामीणों ने घायलों को सड़क तक पहुंचा दिया था। आधे घंटे बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का उपचार चल रहा है। संवाद

हमीरपुर सुजानपुर सड़क पर बनाल में खाई में गिरी कार। स्रोत जागरूक पाठक

हमीरपुर सुजानपुर सड़क पर बनाल में खाई में गिरी कार। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed