{"_id":"66460cbc5a15657cd7052432","slug":"car-driver-arrested-in-hit-and-run-case-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-127804-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हिट एंड रन मामले में कार चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हिट एंड रन मामले में कार चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
कार की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की हुई थी मौत
पंजाब का रहने वाला है आरोपी, विदेश में करता है नौकरी
गलोड़ में है ससुराल, पत्नी को लेने आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत भरमोटी में हिट एंड रन केस में युवक की मौत मामले में आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। आरोपी पंजाब का रहने वाला है तथा विदेश में नौकरी करता है। वह सवेरे गलोड़ क्षेत्र में अपने ससुराल पत्नी को लेने जा रहा था। उन्हें बुधवार रात को ही दिल्ली से फ्लाइट लेकर विदेश जाना था। आरोपी ने घटना के बाद कार को ससुराल में ही छोड़ दिया था और यहां से लौट गया था। बुधवार को ही नादौन पुलिस ने कार की पहचान करके इसे आरोपी के ससुराल के घर से बरामद कर लिया था और आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। बुधवार शाम को ही पुलिस उसे वापस लाने में कामयाब रही। कलूर गांव निवासी 24 वर्षीय शुभम पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार अपने चचेरे भाई बॉबी के साथ बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे रोजाना की तरह जॉगिंग करते हुए घर से शहर की ओर आ रहे थे। जब वह भरमोटी गांव के करीब पहुंचे तो नादौन की ओर आ रही एक कार ने शुभम को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। अचानक हुए इस हादसे के कारण उसका चचेरा भाई बॉबी भी बेसुध हो गया, जबकि कार चालक ने मौके से ही कार को मोड़ा और वापस मानपुल की ओर फरार हो गया था। शुभम की इस घटना में मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि कार को पहले ही कब्जे में ले लिया गया था तथा अब कार चालक को भी पकड़ लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।