फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Canteen facility will be available in the mini secretariat

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय में मिलेगी कैंटीन की सुविधा

Sun, 13 Sep 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 13 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मिनी सचिवालय सुजानपुर में अब कर्मचारियों और लोगों को कैंटीन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए धरातल तल पर कैंटीन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपा जाएगा, जहां चाय, नाश्ता और भोजन के साथ समूहों द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कैंटीन का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से किया जा रहा है।
जिला ग्रामीण विकास एजेंसी ने इसके लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुजानपुर को बजट उपलब्ध करवा दिया है। मिनी सचिवालय में छह सरकारी कार्यालय संचालित हैं और रोजाना कर्मचारी व लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं।
विज्ञापन

कैंटीन बनने से उन्हें परिसर में ही खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। वहीं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अचार, पापड़, मसाले सहित अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए स्थायी स्थान भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

मिनी सचिवालय सुजानपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कैंटीन संचालक के लिए प्राथमिकता दी जाएगीए ताकि उन्हें कारोबार संचालित करने में परेशानी न हो। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक एवं जिला परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article