फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Candidates upset due to delay in the result of Jal Shakti Department recruitment

Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग की भर्ती के परिणाम में देरी से अभ्यर्थी परेशान

Fri, 08 May 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध/ झड़ी (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग में मल्टीटास्क वर्कर्स भर्ती का परिणाम आठ महीने बाद भी घोषित न होने से अभ्यर्थियों में रोष बढ़ता जा रहा है। विभाग की ओर से 40 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके तहत करीब 800 युवाओं के साक्षात्कार लिए गए थे।
विज्ञापन

इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया पिछले लगभग तीन वर्षों से विभिन्न कारणों के चलते लटकी हुई है। विभाग ने 30 सितंबर 2025 तक इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन इसके बाद से अभ्यर्थी लगातार कॉल लेटर और अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि विभाग की ओर से अब तक परिणाम जारी करने की कोई निश्चित तिथि भी नहीं बताई गई है। क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 5,000 रुपये मासिक मानदेय वाली इस नौकरी के लिए बड़ी संख्या में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया के अधर में लटके रहने से युवाओं में सरकार और विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। इंटरव्यू दे चुके अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन सी जांच प्रक्रिया चल रही है, जो आठ महीने बाद भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed