फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   By raising dynasty issue, Congress attacks BJP

परिवारवाद का मुद्दा उछाल भाजपा का दुर्ग भेदने की कोशिश में कांग्रेस

Tue, 28 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
By raising dynasty issue, Congress attacks BJP
evm - फोटो : अमर उजाला

भोरंज उपचुनाव में भाजपा का अभेद्य दुर्ग भेदने के लिए कांग्रेस परिवारवाद का मुद्दा उछाल रही है। जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह चुनावों में जीत दर्ज करती आई है।

विज्ञापन


इसके चलते भाजपा जीत के इस क्रम को उपचुनाव में भी जारी रखना चाहती है। इसके लिए भाजपा ने विधानसभा हल्के के सभी 23 ग्राम केंद्रों पर बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा भोरंज में स्थापित 99 बूथों पर भी भाजपा के बूथ पालकों ने पार्टी प्रत्याशी की जीत का जिम्मा संभाल लिया है। भाजपा हर हाल में इस सीट पर जीत को दर्ज करना चाह रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा के इस अभेद्य दुर्ग को भेदने की पुरजोर कोशिश कर रही है। भाजपा ने जहां भोरंज उपचुनाव में हलके को चार सेक्टरों में बांटा है। वहीं कांग्रेस ने भी इस क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटकर हर सेक्टर की कमान अपने एक-एक मंत्री को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस यहां से कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। इसके चलते हर मंत्री के साथ दो-दो विधायकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस विधानसभा क्षेत्र से पहली बार किसी महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रोमिला देवी का सीधा मुकाबला भाजपा के डॉ. अनिल धीमान से है। कांग्रेस ने उपचुनाव में भाजपा को घेरने के लिए परिवारवाद का मुद्दा उठाया है। भोरंज में नौ अप्रैल को मतदान होना है जबकि 13 अप्रैल को मतगणना होगी।


वहीं चुनाव मैदान में एक और महिला बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव मैदान मैं है। हालांकि, मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed