फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bus will run from Jajri to Chandigarh instead of Chakmoh

चकमोह की बजाय रैली जजरी से चंडीगढ़ के लिए चलेगी बस

Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिझड़ी(हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो की चकमोह से चंडीगढ़ चलने वाली बस अब रैली जजरी से चलेगी। निगम ने इस रूट का विस्तार करते हुए इसे रैली जजरी से शुरू कर क्षेत्र के लोगों को सुविधा दी है।
शुक्रवार को यह बस पहली बार चकमोह की बजाय रैली जजरी से रवाना हुई। जिस पर स्थानीय लोगों ने बस के चालक और परिचालक को भी सम्मानित किया। अब क्षेत्र के लोगों को सुबह सात बजे ही चंडीगढ़ के लिए रैली जजरी से बस मिलेगी। बस लेने के लिए क्षेत्रवासियों को चकमोह नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रीना कुमारी का कहना है कि क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों ने प्रस्ताव डालकर ऊना डिपो के प्रबंधक को इससे अवगत करवाया था। जिसके चलते अब इस बस के रूट का विस्तार किया गया है। पहले यह बस चकमोह से चंडीगढ़ के लिए चलती थी, लेकिन अब यह रैली जजरी से चंडीगढ़ के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे स्थानीय आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। बस का समय सुबह सात बजे रैली जजरी से रवाना होने का है, जबकि शाम को चार बजे चंडीगढ़ से वापसी का है। बस रात को नौ बजे रैली जजरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed