फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bus rout closed

हमीरपुर से दिल्ली के तीन और बस रूट बंद

Thu, 20 Jan 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने दिल्ली के तीन और रूटों समेत आधा दर्जन और रूटों पर बसें बंद कर दी हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों और घटती कमाई के चलते निगम ने रूटों में कमी कर दी है। जिले में चल रहे कुल 168 रूटों में से 61 रूट तीसरी लहर के बाद बंद हो गए हैं। जबकि 107 रूटों पर बसें चल रही हैं। बंद हुए रूटों में अधिकतर वह हैं जिनमें 20 रुपये से कम कमाई हो रही है। निगम प्रबंध ने हमीरपुर से दिल्ली शाम साढ़े छह बजे जाने वाली साधारण बस, शाम 4:40 पर हमीरपुर दिल्ली की साधारण बस और शाम आठ बजे हमीरपुर दिल्ली की वोल्वो बस को फिलहाल बंद कर दिया है। इसके अलावा साढ़े पांच बजे हमीरपुर खग्गल, 9:40 पर पन्याला, साढ़े सात बजे हमीरपुर ताल वाया लंबलू रूटों पर बसें बंद कर दी हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी बीते करीब एक माह में संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ रूटों में कमी की गई। इस दौरान 61 रूटों पर बसें बंद की गई हैं। उधर, निगम को रूटों से रोजाना प्राप्त होने वाली नकदी में भी कमी पाई है। पूर्व में रोजाना रूटों से प्राप्त होने वाली 13 लाख रुपये की नकदी की बजाय अब निगम को औसतन छह से साढ़े छह लाख ही नकदी प्राप्त हो रही है। वीरवार को निगम को 6.40 लाख रुपये रूटों से प्राप्त हुए हैं। निगम को हो रहे घाटे के चलते कर्मचारियों के वेतन पर भी संकट आ सकता है। उधर, डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि घाटे में चल रहे अंतरराज्यीय व लोकल रूटों को बंद किया गया है। कोरोना के कारण निगम को सवारियां न मिलने से घाटा हो रहा है, इस कारण कुछ रूटों पर बसें बंद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed