फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bus count could not be made at Nadaun base

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अड्डे में नहीं बन पाए बस काउंटर

Mon, 01 Apr 2024 05:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों को हो रही परेशानी, काउंटर न होने से बस अड्डे में बेतरतीब तरीके से खड़ी हो रहीं बसें
विज्ञापन

परिवहन निगम की अपनी भूमि न होने के चलते नहीं बन पा रहे काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन में बस काउंटर की सुविधा न होने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बस काउंटर की सुविधा न होने से बस चालक बेतरतीब तरीके से बसों को खड़ा कर रहे हैं। इससे बस अड्डा में प्रतिदिन जाम की समस्या हो रही है। दो बार बस अड्डे में बस काउंटर बनाने को लेकर परिवहन निगम के अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन अभी तक बस अड्डा में बस काउंटर बनाने को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों रमेश, जतिन, प्रदीप, सुरेश, प्रवीण, सोनिया, कामना देवी आदि ने कहा कि बस अड्डा नादौन में काउंटर की सुविधा न होने से चालक बेतरतीब तरीके से बसों को खड़ा करते हैं। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों में आने जाने वाले यात्रियों को बस लेने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस काउंटर बनाने के लिए परिवहन निगम के अधिकारी दो बार सर्वे कर चुके हैं लेकिन निजी भूमि न होने के कारण बस काउंटर बनाने की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। बस अड्डा नादौन का संचालन नगर पंचायत नादौन करती है। ऐसे में बस अड्डा में निर्माण कार्य केवल नगर पंचायत ही करवा सकती है। काउंटर के साथ बस अड्डा नादौन परिसर की हालात भी खस्ताहाल बनी हुर्ई है। वर्षों बीत जाने के बाद भी बस अड्डा परिसर का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने कहा कि बस अड्डा नादौन का संचालन नगर पंचायत करती है। बस अड्डा में मूलभूत सुविधाओं को जांचा जाएगा ताकि यात्रियों को बस लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed