फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Budget of Rs 94.50 lakh released for uniforms for 15751 students

Hamirpur (Himachal) News: 15751 विद्यार्थियों को वर्दी के लिए 94.50 लाख का बजट जारी

Tue, 29 Oct 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलते हैं वर्दी खरीदने के लिए पैसे

छात्र-छात्राओं को वर्दी खरीदने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से दिए जाते हैं 600 रुपये

सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मिली थी वर्दी की राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलाभर के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में दाखिल 15751 विद्यार्थियों को आधे सत्र बाद वर्दी खरीद के लिए पैसे मिल गए हैं। अब विद्यार्थियों को स्कूलों में पुरानी वर्दियों के साथ नहीं आना पड़ेगा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के छह शिक्षा खंडों में विद्यार्थियों के लिए 94,50,600 रुपये का बजट जारी किया गया है। पूर्व में वर्दी खरीद के लिए बजट न आने से अभिभावकों को चिंता सता रही थी। अब बजट आ जाने से विद्यार्थी आसानी से वर्दी खरीद सकेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में सामान्य वर्ग के छात्रों को छोड़कर पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी खरीदने के लिए 600 रुपये की राशि प्रदान की जाती है ताकि विद्यार्थियों को वर्दी खरीदने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

अभिभावकों राकेश कुमार, सुरेंद्र, संजय, विमला, रजनी, अशोक ठाकुर, प्रीतम, लता और अनीता आदि ने कहा कि वर्दी के लिए पैसे न मिलने से विद्यार्थी पुरानी वर्दी में स्कूल आने के लिए मजबूर थे। ऐसे में वे काफी समय से शिक्षा विभाग से बजट जारी करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में भी विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं के दौरान वर्दी खरीदने के लिए पैसे मिले थे। प्रत्येक वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को वर्दी की राशि देने में लापरवाही बरती जाती है। इसका खामियाजा स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है लेकिन इस बार मांग करने के एक सप्ताह बाद ही विद्यार्थियों के लिए बजट आ गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को वर्दी खरीदने में दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


कोट

प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि कुछेक विद्यार्थियों के बैंक खातों में त्रुटियों के चलते उन्हें पुन: सही कराने के निर्देश दिए थे। बजट राशि को खंड स्तर पर आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed