{"_id":"60183f578ebc3e08ae013660","slug":"budget-central-goverment-no-concession-for-business-man-himarpur-hamirpur-hp-news-sml3595345148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट सराहनीय, कारोबारियों को नहीं कोई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट सराहनीय, कारोबारियों को नहीं कोई राहत
विज्ञापन
केंद्र सरकार के बजट को टीवी पर देखते लोग।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय बजट 2021-22 जिला में कुछ लोगों के लिए तो खास रहा लेकिन अधिकतर को बजट से निराशा ही हाथ लगी है। स्वास्थ्य सुदृढ़ता के लिए बजट में बीते वर्षों के मुकाबले इस बार अधिक प्रावधान करने का लोगों ने स्वागत किया है। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है। वहीं छोटे कारोबारियों व युवाओं ने बजट को अपने हित में नहीं बताया है।
कारोबारियों को जहां वित्तीय सहायता के साथ-साथ इनकम टैक्स स्लैब के बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं युवाओं को भी रोजगार के साधनों के सृजन के लिए बजट के विशेष प्रावधान की उम्मीद थी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों जिनकी उम्र 75 साल से अधिक है, को इनकम टैक्स रिटर्न की छूट देने का जिला के लोगों ने स्वागत किया है। वहीं किसानों के लिए ऑपरेशन ग्रीन योजना 22 तरह के उत्पादों पर लागू करने का निर्णय भी सराहनीय बताया है। गृहिणियों के लिए बजट में कुछ खास प्रावधान नहीं है। महिलाओं ने आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देेने वाले बजट को सराहनीय बताया है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र को सुदृढ़ करेगा बजट: अनिल
अनिल सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सराहनीय है। वर्तमान में सबसे अधिक जरूरत सुदृढ़ स्वास्थ्य और रोजगार की ही है। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के तहत 64180 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं स्वास्थ्य के लिए इस वर्ष बजट को बढ़ाकर 223846 करोड़ रुपये किया गया है। इससे स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन
रोजगार के लिए नहीं कोई प्रावधान: सन्नी
युवा सन्नी ने कहा कि बजट में युवाओं को रोजगार के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है। दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के इस बजट में भी नौकरियों के नाम पर झुनझुना थमाया है। हालांकि सौ सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय स्वागत योग्य है।
कारोबारियों को नहीं कोई राहत
कारोबारी निशांत गौतम ने कहा कि इनकम टैक्स स्लैब को नहीं बढ़ाया गया है। बजट में कारोबारियों के लिए कुछ खास राहत नहीं दी गई है। कोरोना के कारण रहे लॉकडाउन में कारोबारियों को हानि हुई है। इसके मद्देनजर सरकार को कारोबारियों के लिए बजट में वित्तीय सहायता का प्रावधान करना चाहिए था।
वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर से छूट देना सराहनीय: जगोता
व्यवसायी अश्वनी जगोता ने कहा कि 75 साल की उम्र से अधिक के पेंशनधारकों को आईटीआर से छुटकारा देना सरकार का सराहनीय कदम है। लेकिन सरकार को छोटे कारोबारियों को भी बजट में राहत देनी चाहिए थी। सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बजट में सराहनीय प्रावधान किया है।
किसानों के लिए बजट में किए गए प्रावधान: सुरेश
कृषि उत्पाद विक्रेता सुरेश डोगरा ने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने एमएसपी की व्यवस्था में परिवर्तन किया है। कृषि ऋण के लिए 16.5 लाख करोड़ का प्रावधान करना सराहनीय है। ऑपरेशन ग्रीन योजना टमाटर, आलू और प्याज के अलावा 22 तरह के उत्पादों पर लागू करना किसान हित में है।
डिजिटल जनगणना करवाने का निर्णय सराहनीय: मनोज
कर्मचारी मनोज डोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट आम लोगों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी हितकारी है। सौ सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय सराहनीय है। नई शिक्षा नीति के सभी घटकों का पालन करवाने के लिए 15000 विद्यालयों में गुणवत्ता की दृष्टि से सुधार किया जाएगा। देश में पहली बार डिजिटल जनगणना का निर्णय सराहनीय है।
आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला है बजट: मोनिका
महिला मोनिका शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला है। इसका सबसे अधिक लाभ महिलाओं को होगा। इसके साथ ही पौष्टिक भोजन सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रावधान किए गए हैं। उच्च शिक्षा आयोग बनाने की बात की गई है।