फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BSNL fiber broken, internet services remained closed for four hours

Hamirpur (Himachal) News: बीएसएनएल की फाइबर टूटी, चार घंटे बंद रहीं इंटरनेट सेवाएं

Tue, 18 Jun 2024 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
भूंपल और झनियारी में निर्माण कार्य के चलते टूटी ब्रॉडबैंड की लाइन
विज्ञापन


दिनभर जिलेभर में इंटरनेट सेवाएं रहीं बंद, हजारों उपभोक्ता हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में मंगलवार को चार घंटे तक बीएसएनएल ब्रॉडबैंड की सेवाएं बाधित रहीं। इससे हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड के पांच हजार के करीब उपभोक्ता हैं। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से हांफ गईं। भूंपल में सड़क निर्माण के चलते फाइबर टूट गई। यहां पर इस फाइबर का मरम्मत कार्य किया जा रहा था कि इस बीच वैकल्पिक फाइबर लाइन भी टूट गई। यह लाइन झनियारी के पास टूट गई है। घर के निर्माण के लिए की गई खुदाई में यह लाइन टूटी है। जिले में बीएसएनएल की दो फाइबर लाइन हैं। यदि एक लाइन में तकनीकी या कोई और खराबी आए तो वैकल्पिक लाइन से सेवाएं बहाल रहती है लेकिन मंगलवार को दोनों की लाइन टूटने के चलते चार घंटे तक सरकारी और निजी कार्यालयों में इंटरनेट हांफ गया। दोपहर के बाद सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं हो सका। छह बजे के बाद लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद इंटरनेट की सेवाएं बहाल हुईं। हालांकि सरकारी कार्यालयों में पांच बजे अवकाश होने के कारण अधिकतर कार्य कल के लंबित हो गए हैं। कार्यालयों में कार्य के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ता बलदेव, निशा, उमेश, राहुल का कहना है कि इंटरनेट ब्राॅडबैंड के ठप होने के कारण वह साइबर कैफे में अपना जरूरी कार्य नहीं करवा पाए। इंटरनेट के बिना सभी कार्यालयों में कर्मचारियों और कार्य के लिए पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


बीएसएनएल ब्रॉडबैंड हमीरपुर के एजीएम राजेंद्र सिंह ने कहा कि फाइबर लाइन के टूटने से समस्या हुई थी। इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। वैकल्पिक लाइन टूटने के कारण इंटरनेट सेवाएं बाधित हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed