फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brother-in-law accused of stabbing brother-in-law for attempt to murder

जीजा को चाकू घोंपने के आरोपी साले पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

Sun, 20 Mar 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत भरनोट गांव में जीजा को चाकू घोंपकर घायल करने के आरोपी साले पर हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्जकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बहन के घर में रह रहा था और चार मार्च को मामूली कहासुनी पर जीजा के पेट में चाकू घोंप दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

भीम सिंह निवासी डेरा परोल चिकन शॉप चलाता है और भरनोट में अपनी बहन के घर रह रहा था। चार मार्च को उसकी अपने जीजा उदय के साथ कहासुनी हो गई। इस पर भीम सिंह ने जीजा के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हुआ। घायल की पत्नी और आरोपी की बहन ने भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट गंभीर आने पर अब पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ सदर निर्मल सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed