{"_id":"69c18dc7e45f4423a9042489","slug":"bridge-course-will-be-started-for-illiterate-people-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-187682-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निरक्षरों के लिए शुरू होगा ब्रिज कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निरक्षरों के लिए शुरू होगा ब्रिज कोर्स
Tue, 24 Mar 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
-शिक्षा खास खबर
नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होगा अभियान
31 दिसंबर तक जिलेभर के 158 निरक्षरों की हुई पहचान
6-14 व 15-19 वर्ष तक निरक्षरों का डाटा किया गया एकत्रित
बवीता चंदेल
हमीरपुर। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के 158 निरक्षरों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू होगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से स्कूल स्तर अभियान चलाया जाएगा,जिसमें 6-14 व 15-19 वर्ष तक के निरक्षरों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य होगा। नियमों के अनुसार 6 से 14 वर्ष के बच्चों को आगामी शैक्षणिक सत्रों से नजदीकी स्कूलों में दाखिल कराया जाएगा, जिससे वे नियमित शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। वहीं 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की एसओएस (ओपन स्कूलिंग सिस्टम) के माध्यम से परीक्षाएं दिलाई जाएगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर भविष्य के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। परीक्षाएं देने के लिए फीस किताबें सभी कार्य समग्र शिक्षा की ओर से जारी किया जाएगा।
बीते वर्ष जिले में शिक्षा की स्थिति को लेकर किए गए सर्वे में 158 बच्चे व युवा अक्षर ज्ञान से वंचित निकले हैं। समग्र शिक्षा के तहत छह शिक्षा खंडों में 31 दिसंबर तक बच्चों व किशोरियों की पहचान करने के लिए किए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। सर्वे में पूरे जिले से 6 से 14 वर्ष के बच्चों व 15 से 19 वर्ष के किशोरियों को चिन्हित किया गया है। सभी बच्चे व युवा निजी कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हैं। विभाग की ओर से सर्वे टीम में शिक्षकों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। ताकि बच्चों व किशोरियों की शैक्षणिक स्थिति व स्कूल न जाने के कारणों की जानकारी एकत्रित हो सके।
कोट
जिलेभर में 158 बच्चों व किशोरियों को अक्षर ज्ञान से जोड़ने के लिए ब्रिज कोर्स शुरू होगा। कोर्स के तहत सभी बच्चों व किशोरियों को पढ़ाई से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिससे उन्हें साक्षर बनने में सहायता मिलेगी।-नवीन शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा व उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक