फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Breaking the trend of outsiders in Bamson, a new revolution in development: Dhumal

बमसन में बाहरी का चलन तोड़ा, विकास में आई नई क्रांति : धूमल

Mon, 12 Jan 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जमली धाम में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्यारे लाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, अजय शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को टोपी, मफलर और बैग देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पहले बमसन विधानसभा क्षेत्र में बाहर के लोग चुनाव लड़कर जीत दर्ज करते रहे। बाहरी लोगों के दावे हमेशा यहां से चुनाव लड़ने के रहे। उस दौर में बमसन विधानसभा क्षेत्र को उपेक्षित और लावारिस समझा जाता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस परंपरा को तोड़ते हुए स्वयं बमसन से चुनाव लड़ा और रिवायत को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. धूमल ने जनता के स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें तीन बार सांसद और तीन बार विधायक बनाया, जबकि अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से लगातार पांचवीं बार सांसद चुना है। उन्होंने कहा कि यह देश में संभवतः पहला ऐसा अवसर है, जब इतने वर्षों बाद पुराने और वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता एक मंच पर एकत्र हुए हैं। यह उन कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा सम्मान है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की सेवा में समर्पित किया।
प्रो. धूमल ने कहा कि एक समय बमसन को काला पानी माना जाता था और सरकारी कर्मचारी यहां सेवा देने से कतराते थे, लेकिन आज बमसन अपने सघन सड़क नेटवर्क के लिए जाना जाता है। सड़क ढांचे के सुदृढ़ होने के बाद इस क्षेत्र में अभूतपूर्व और क्रांतिकारी विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि लगभग एक हजार वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया, जो भारत के गौरवशाली इतिहास के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अपने इतिहास को सम्मान देना और उसे स्मरण रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जब कोई पार्टी, समाज या क्षेत्र अपने इतिहास को भूल जाता है, तो दुनिया भी उसे भूल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed