फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brainstorming on expanding the executive of four divisions of Bhoranj and Badsar

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज और बड़सर के चार मंडलों की कार्यकारिणी विस्तार पर मंथन

Mon, 10 Feb 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। भाजपा मंडल कार्यकारिणी विस्तार के लिए हमीरपुर जिले के प्रभारी प्रदेश भाजपा महामंत्री बिहारी लाल ने भोरंज और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं।
कार्यकारिणी विस्तार के मंथन में भाजपा जिलाध्यक्ष हमीरपुर राकेश ठाकुर, संबंधित मंडल के अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल कार्यकारिणी विस्तार से पूर्व पार्टी हाईकमान की ओर से सभी मंडलों को निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की कड़ी में प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

मंडल की 45 सदस्यीय कार्यकारिणी में 15 महिला और एससी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने और पदाधिकारियों की सूची में वरीयता देने के मापदंड पार्टी ने तय किए हैं। नए मंडल भी पार्टी की ओर से गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इस कड़ी में हमीरपुर के प्रभारी नियुक्त हुए बिहारी लाल शर्मा ने भोरंज, समीरपुर, बड़सर और ढटवाल मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को बैठक की।

वह सोमवार को नादौन और सुजानपुर तथा मंगलवार को हमीरपुर मंडल की बैठकें लेंगे। प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सभी मंडल के अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिश-निर्देशों से अवगत करवाया जा रहा है। 12 फरवरी से पहले सभी मंडलों को तय कार्यकारिणी की सूची सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed