फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Booth level elections will be held till 30 in all divisions: Bikram

सभी मंडलों में बूथ स्तर के चुनाव 30 तक होंगे : बिक्रम

Sat, 09 Nov 2024 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के संगठन चुनावों को लेकर संगठन पर्व की कार्यशाला जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यशाला में हमीरपुर संगठन चुनाव अधिकारी बिक्रम ठाकुर पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने आगामी संगठन चुनावों को लेकर अपना वृत्त रखा। हमीरपुर जिला में प्राथमिक सदस्यता लगभग एक लाख तक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता का कार्य हर बूथ स्तर पर चला हुआ है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूर्ण रूप से संपन्न हो चुका है। अब जिला के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर चुनाव किए जाने हैं। यह चुनाव 30 नवंबर तक संपन्न किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी अपना बूथ सबसे मजबूत लक्ष्य पर कार्य करती है। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला चुनाव सहअधिकारी राकेश ठाकुर, जिला चुनाव सहअधिकारी उषा बिरला, पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed