{"_id":"671ba49fbb93bc10f801a3b9","slug":"body-of-missing-woman-found-near-pataji-port-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-139369-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पताजी पत्तन के किनारे लापता महिला का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पताजी पत्तन के किनारे लापता महिला का शव बरामद
विज्ञापन
महिला 21 अक्तूबर को हुई थी लापता, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत चार दिन पहले चौड़ु के बढ़ियार गांव से लापता महिला का शव इसी क्षेत्र के पताजी पत्तन के निकट ब्यास नदी किनारे बरामद हुआ है। 21 अक्तूबर को परिजनों ने 53 वर्षीय सुमन कुमारी पत्नी चुन्नीलाल के बारे में उसके अचानक लापता हो जाने से संबंधित नादौन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। परिजनों सहित नादौन पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह जब किसी ने पताजी पत्तन के पास ब्यास नदी किनारे महिला के शव को देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा जबकि इस बारे में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।