फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Block level school sports competition will be held in Hamirpur from 27th to 29th April.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 27 से 29 अप्र्रैल तक होंगीं खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता

Mon, 03 Mar 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रतियोगिता शेड्यूल विद्यार्थियों की पढ़ाई और ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखकर निर्धारित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला में अंडर-14 खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 अप्रैल को होगा। खंड स्तर पर चयनित विद्यार्थी 18 से 20 मई को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसके उपरांत जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी टीम के तौर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 11-12 अक्तूबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर बैठक आयोजित करके प्लान तैयार किया गया है ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा के अनुसार प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा सके। प्रतियोगिताओंं के लिए अभी तक स्थानों का चयन भी कर लियां है। स्थानों का चयन नए शैक्षणिक सत्र में दाखिल प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किया जाएगा। छह शिक्षा खंडों के लिए एक ही दिन में खंड स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसके उपरांत जिला स्तर के लिए तय वैन्यु में प्रतियोगिता होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर पहले ही तिथियां दी गई थी ताकि उपनिदेशक स्तर पर प्रतियोगिताओं का शेड्यूल तैयार किया जा सके। ऐसे में हमीरपुर जिला का शेड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कोट

हमीरपुर जिला में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल तय कर लिया गया है। 27 से 29 अप्र्रैल तक खंड, 18 से 20 मई जिला स्तरीय, जबकि 11 से 12 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर बैठक की गई है ताकि सफल आयोजन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल किशोरी, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed