फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJYM protested against the government's anti-youth and anti-student policies.

Hamirpur (Himachal) News: भाजयुमो ने सरकार की युवा और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJYM protested against the government's anti-youth and anti-student policies.
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हमीरपुर  के कार्यकर्ता सुजानपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सुजानपुर (हमीरपुर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की ओर से शनिवार को सुजानपुर में प्रदेश सरकार की कथित युवा एवं छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उपमंडलाधिकारी सुजानपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में युवा मोर्चा ने प्रदेश के युवाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाते हुए सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के युवा और छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार युवाओं से किए गए वादों के आधार पर सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद युवाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। प्रदेशभर में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और युवाओं एवं छात्रों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषय युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़े हैं और सरकार को इन पर गंभीरता से कदम उठाने चाहिएं।

इस मौके पर भाजयुमो के जिला प्रवक्ता हर्षित मिन्हास, जिला सचिव नरेंद्र, जिला कोषाध्यक्ष पंकज, सुजानपुर मंडल अध्यक्ष बुद्धि सिंह, बमसन मंडल अध्यक्ष मोहित और नादौन मंडल अध्यक्ष आशीष राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed