फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP's double engine government will be formed in the state on June 4

चार जून को प्रदेश में बनेगी भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार : राजेंद्र राणा

Mon, 27 May 2024 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP's double engine government will be formed in the state on June 4
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबो​धित करते भाजपाप्रत्याशी राजेंद्र राणा। -संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति मेरे लिए जन सेवा का माध्यम है और पूरा सुजानपुर मेरा परिवार है। कभी भी सुजानपुर के हितों की अनदेखी नहीं होने जी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि चार जून को चुनावी नतीजे आने के बाद सुजानपुर की अनदेखी का अध्याय समाप्त होगा। केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनते ही सुजानपुर के विकास को नए पंख लगेंगे। सुजानपुर के चौमुखी विकास के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसे पूरी ताकत से अमली जामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह हमेशा विकास का और जनता की सेवा का एजेंडा सामने रखकर चलते हैं। यही वजह है कि मेरे चुनाव अभियान को लोगों ने अपने मान सम्मान से जोड़ रखा है। इस अभियान में भाजपा का पूरा कैडर भी समर्पित भाव से उनके साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ हर एक पार्टी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। राजेंद्र राणा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठन और स्थानीय जनता तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी के बावजूद राजेंद्र राणा की सभाओं में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे चुनाव अभियान अपने चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed