{"_id":"6898e9b764c63c1f5f0c08b4","slug":"bjp-took-out-tricolor-rally-in-nadaun-city-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-163567-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन शहर में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन शहर में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली
Mon, 11 Aug 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
नादौन शहर में तिरंगा रैली निकालते हुए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा
- फोटो : परसेपुरवा में घर की दहलीज तक पहुंचा पानी।
नादौन (हमीरपुर)। नादौन और गलोड़ भाजपा मंडलों के संयुक्त तत्वाधान में नादौन शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा रैली का समापन इंद्रपाल चौक पर हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इससे पूर्व गीता भवन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए सिद्धार्थन ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अपने-अपने बूथ को और अधिक सुदृढ़ करने पर पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा के बूथ स्तर पर कार्य करने वाले श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के कारण ही आज देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा सरकार है। देश का नेतृत्व कुशल हाथों में है।
ऐसे में प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पार्टी के कार्यों तया आगामी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार चुनावी वादों को भूलकर सत्ता के नशे में चूर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने तथा नादौन की सीट भाजपा को जिताने के लिए एकजुट होकर कार्य आरंभ करें।
इसके उपरांत शहर भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका समापन इन्द्रपाल चौक पर हुआ। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वंदना योगी, अमित शर्मा, विनोद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया तथा राकेश शर्मा, कमल दत्त आदि मौजूद रहे।

नादौन शहर में तिरंगा रैली निकालते हुए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा- फोटो : परसेपुरवा में घर की दहलीज तक पहुंचा पानी।
विज्ञापन