फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP supported Ramakrishna becomes head in Jol Palahi

Hamirpur (Himachal) News: जोल पलाही में भाजपा समर्थित रामकृष्ण बने प्रधान

Mon, 06 Nov 2023 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP supported Ramakrishna becomes head in Jol Palahi
ग्राम पंचायत बलोह में मतदान करते ग्रामीण। (संवाद)
हमीरपुर। जिले में रविवार को शांतिपूर्वक पंचायत प्रतिनिधियों के उपचुनाव संपन्न हुए। पांच पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया हुई। सुजानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जोल पलाही में प्रधान पद, बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलोह में पंचायत प्रधान पद, ग्राम पंचायत चारियां दी धार में उपप्रधान पद, लग कढ़ियार पंचायत में उपप्रधान पद, नादौन की कमलाह पंचायत के वार्ड नंबर दो में वार्ड सदस्य के लिए चुनाव हुए। सुजानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जोल पलाही में प्रधान पद के लिए 68 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन


नादौन की कमलाह पंचायत के वार्ड नंबर दो में वार्ड सदस्य के लिए 63.63 लोगों ने मतदान किया। बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलोह में पंचायत प्रधान पद के लिए 69.71 फीसदी, चारियां दी धार में उपप्रधान पद के लिए 48.41 फीसदी, लग कढ़ियार पंचायत में उपप्रधान पद के लिए 74 फीसदी लोगों ने मतदान किया। जिला हमीरपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खाली चल रहे 17 पदों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया के लिए कुल 26 नामांकन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन



नतीजे:

विकासखंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत जोल पलाही में रामकृष्ण पंचायत के प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सुभाष चौधरी को 82 मत से मात दी है। 15 मत रिजेक्ट किए गए, जबकि एक मत नोटा के खाते में गया। कुल 708 मतों में से रामकृष्ण को 395 और सुभाष चौधरी को 313 मत पड़े हैं। रामकृष्ण को 82 मत से विजेता घोषित किया गया। रामकृष्ण भारतीय जनता पार्टी समर्थित हैं। बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत लग कढ़ियार में उपप्रधान पद के लिए कुल 874 लोगों ने वोट दिए। इसमें विजेता सचिन ठाकुर को 170 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार को 117 वोट मिले। विजेता सचिन ठाकुर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हैं। वहीं, ग्राम पंचायत चारियां की दार में उपप्रधान पद के लिए कुल 596 वोट पड़े। इसमें विजेता राजकुमार को 154 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी बक्शी राम को 101 वोट मिले। विजेता राजकुमार भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं। बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलोह में पंचायत प्रधान पद के लिए विजेता अंजली देवी को 574 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी लता जसवाल को 269 वोट मिले। नादौन की कमलाह पंचायत के वार्ड नंबर दो में वार्ड सदस्य के पद के लिए विजेता मेहर चंद को 36 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी देशराज को 25 और राजकुमार को 13 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस निर्विरोध चुने गए वार्ड सदस्य, दो वार्डों में कोई नामांकन नहीं
जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के दस वार्डों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। इसलमें भूंपल के वार्ड नंबर छह, सुजानपुर की जंगल पंचायत के वार्ड नंबर चार, हमीरपुर की ब्राहलडी पंचायत के वार्ड नंबर दो, दडूही के वार्ड नंबर सात, बमसन ब्लॉक की अम्मन पंचायत के वार्ड नंबर पांच, पौहंज, भोरंज ब्लॉक की पपलाह के वार्ड नंबर दो, पांडवी के वार्ड नंबर एक और बिझड़ी ब्लॉक की दलचेहड़ा पंचायत के वार्ड नंबर तीन के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। एक-एक नामांकन प्राप्त होने से यहां निर्विरोध चुनाव होना तय है। बमसन ब्लॉक की चमनेड़ पंचायत के वार्ड नंबर तीन और बजरोल के वार्ड नंबर चार के लिए कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed