Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP supported Gurdeep and Congress's Surjeet filed their nominations from Karer ward.

Hamirpur (Himachal) News: करेर वार्ड से भाजपा समर्थित गुरदीप कांग्रेस के सुरजीत ने किया नामांकन

Fri, 08 May 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP supported Gurdeep and Congress's Surjeet filed their nominations from Karer ward.
करेर वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुरजीत नामांकन दाखिल करते हुए। कांग्रेस।
बड़सर (हमीरपुर)। एसडीएम कार्यालय बड़सर में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम स्वाति डोगरा के समक्ष चार प्रत्याशियों ने दो जिला परिषद वार्डों से नामांकन दाखिल किया। भाजपा समर्थित दो और कांग्रेस समर्थित एक प्रत्याशी ने वीरवार को यहां परचा भरा है।
विज्ञापन


जिला परिषद वार्ड नंबर-12 करेर से भाजपा समर्थित गुरदीप सिंह ने वीरवार को परचा भरा, जबकि कांग्रेस समर्थित सुरजीत कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा, सुभाष ढटवालिया, राजेश बन्याल, नरेश लखनपाल और डैनी जसवाल सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी वार्ड से विक्रम सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया। वहीं, जिला परिषद वार्ड नंबर-15 दांदड़ू से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेणु बाला ने नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश की। इस मौके पर बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और पार्टी के मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड नंबर-13 बिझड़ी और वार्ड नंबर-14 झंझयाणी से अभी तक कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। भाजपा नेता दल-बल के साथ नामांकन के लिए पहुंचे, जबकि कांग्रेस समर्थितों के साथ भीड़ की बजाय प्रमुख चेहरे ही नजर आए।
----





भाजपा समर्थित आशा ने पनोह और मंगलेश ने ऊहल से भरा परचा
ऊहल वार्ड से पहले ज्योति ठाकुर को भाजपा ने बनाया था समर्थित प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के तहत जिला परिषद वार्ड पनोह और ऊहल से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने वीरवार को नामांकन दाखिल किया।
जिला परिषद वार्ड पनोह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी आशा ठाकुर ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विकास शुक्ला के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा मंडल सुजानपुर अध्यक्ष जसवंत ठाकुर, प्रेस सचिव सुरेश ठाकुर, शहरी भाजपा अध्यक्ष प्रकाश सुडियाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आशा ठाकुर इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। वह पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के साथ दो वर्ष पहले भाजपा में शामिल हुई थीं और अब भाजपा के समर्थन से चुनाव मैदान में हैं।
वहीं, ऊहल वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर ने एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा बमसन मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस वार्ड में पहले भाजपा ने ज्योति ठाकुर को समर्थित प्रत्याशी बनाया था, लेकिन सूची में बदलाव के बाद मंगलेश ठाकुर का नाम सामने आया और वीरवार को उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया।
--





भाजपा समर्थित तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

जाहू वार्ड से पूर्व जिप सदस्य पवन भी चुनाव मैदान में

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में जिला परिषद के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। विधानसभा क्षेत्र के चार में से तीन वार्डों के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने एसडीएम भोरंज शशिपाल के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय शर्मा ने जिला परिषद वार्ड जाहू से, अनीता शर्मा ने धमरोल से और रजनी ने बधानी वार्ड से नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने पहुंचे प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और भाजपा हमेशा गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। वहीं, जिला परिषद जाहू वार्ड से पूर्व जिप सदस्य पवन कुमार ने भी नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।
पवन कुमार लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं और जिला परिषद में उनका लंबा अनुभव रहा है। वह इससे पहले भोरंज और समीरपुर के अलग-अलग वार्डों से जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। पवन तीन बार भोरंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
---





चमनेड़ वार्ड से कांग्रेस नेता नीरज ने भरा परचा

विस क्षेत्र के अन्य दो वार्ड से एक भी नामांकन नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला परिषद वार्ड चमनेड़ से कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे।
नीरज ठाकुर जिला कांग्रेस के महासचिव रह चुके हैं। उन्हें इस वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी माना जा रहा है। हालांकि सदर ब्लॉक में कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।
सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं उतारेगी, लेकिन पार्टी विचारधारा से जुड़े लोगों को समर्थन दिया जाएगा।

नीरज ठाकुर कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और पार्टी उनके समर्थन में खड़ी है। सदर विधानसभा क्षेत्र में जंगलरोपा, ताल और चमनेड़ वार्ड हैं। नामांकन के पहले दिन सिर्फ चमनेड़ वार्ड से नामांकन दाखिल हुआ है।

करेर वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुरजीत नामांकन दाखिल करते हुए। कांग्रेस।

करेर वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुरजीत नामांकन दाखिल करते हुए। कांग्रेस।

करेर वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुरजीत नामांकन दाखिल करते हुए। कांग्रेस।

करेर वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुरजीत नामांकन दाखिल करते हुए। कांग्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed