{"_id":"5f205fed8ebc3e63c232aa16","slug":"bjp-mla-reoprt-negative-hamirpur-hp-news-sml339898185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव, शेष के आज होंगे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव, शेष के आज होंगे टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भाजपा के पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कई भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एहतियातन खुद ही स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचना शुरू कर दिया है। जिले के एक भाजपा विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार दोपहर को निगेटिव आई है। उन्होंने सोमवार को अपना सैंपल दिया था। हालांकि, वह सीधे तौर पर कोरोना संक्रमित पूर्व विधायक के संपर्क में नहीं आए, लेकिन जो लोग पूर्व विधायक के दरबार में हाजिरी लगाते थे, उन लोगों का यहां विधायक के पास भी आना-जाना लगा रहता है। जिसके चलते विधायक ने खुद ही अपने आप को क्वारंटीन कर कोरोना जांच टेस्ट करवाया।
वहीं, कोरोना संक्रमित पूर्व विधायक के प्राथमिक और द्वितीयक संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने युद्धस्तर पर एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम तक चिकित्सा खंड गलोड़ के अंतर्गत 102 ऐसे लोगों का पता लगाया गया, जो कोरोना संक्रमित भाजपा नेता के संपर्क में आए हैं। इसमें भाजपा नेता की पत्नी, दो बच्चे, माता, भाई और भाभी, दो भतीजे, भांजी समेत वाहन चालक भी शामिल हैं। यह सभी 9 लोग सीधे संपर्क में आए हैं और सभी गृह संगरोध में हैं। इसके अलावा हमीरपुर में भी एपीएमसी चेयरमैन समेत करीब 23 लोग भी कोरोना संक्रमित भाजपा नेता के संपर्क में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार शाम तक प्राथमिक संपर्क में आए 125 लोगों की सूची तैयार की है। इन सभी लोगों के बुधवार को सैंपल लिए जाएंगे। हमीरपुर के रहने वाले लोगों के सैंपल नगर परिषद हमीरपुर के विश्रामगृह में लिए जाएंगे। जबकि भाजपा नेता के परिजनों समेत अन्य लोगों के सैंपल गलोड़ में ही लिए जाएंगे। सोमवार शाम को उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत 9 कर्मचारियों के एकत्रित कोरोना जांच सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि भाजपा नेता के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। जो लोग ट्रेस आउट हो चुके हैं, उनका बुधवार को सैंपल लिया जाएगा।