फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP is a party of workers, not leaders: Anurag

भाजपा नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी : अनुराग

Tue, 13 Oct 2026 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 Oct 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समीरपुर मंडल के बूथ नंबर सात में पन्ना प्रमुख का दायित्व संभाला।
विज्ञापन

भाजपा मंडल समीरपुर के अध्यक्ष अभयवीर लवली ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर तक समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

पार्टी में किसी दायित्व का महत्व पद की ऊंचाई से नहीं बल्कि संगठन के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना से तय होता है। भाजपा में बड़े से बड़ा नेता भी संगठनात्मक जिम्मेदारी से जुड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे शीर्ष नेताओं ने भी अपने राजनीतिक जीवन में बूथ स्तर पर संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। यही परंपरा भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान देती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को यह विश्वास दिलाती है कि संगठन में हर जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख का दायित्व केवल मतदाता सूची के एक पन्ने तक सीमित नहीं है बल्कि यह पार्टी और समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार और मतदाता से संपर्क बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को संगठन तक पहुंचाता है।
चुनाव के दौरान मतदाताओं से संपर्क के साथ सामान्य दिनों में जनसंपर्क, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना भी इस जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री हिटलर ठाकुर, सुनील डोगरा, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, बधानी वार्ड की जिला परिषद सदस्य रजनी देवी, मंडल विस्तारक अनिल धीमान सहित समीरपुर मंडल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed