फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP and Congress indifferent on pending demands of pensioners: Sharma

पेंशनरों की लंबित मांगों पर भाजपा और कांग्रेस उदासीन : शर्मा

Sat, 18 May 2024 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त उपनिदेशक जीवन शर्मा ने पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 2022 को तत्कालीन भाजपा सरकार ने पेंशनरों के लिए नए वेतनमान के एरियर के बारे में अधूरी अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार पेंशनरों को दो भागों में बांट दिया तथा 17 सितंबर 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच रिटायर कर्मचारियों के लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित एरियर का भुगतान तत्कालीन भाजपा सरकार ने रोक दिया था। वर्ष 2022 के बाद रिटायर कर्मचारियों के सभी वित्तीय लाभ देना शुरू कर दिए। इसका खामियाजा भाजपा को सत्ता खोकर भुगतना पड़ा। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भी अपने 17 माह के कार्यकाल में पेंशनरों के एरियर को आज तक रोक रखा है, जबकि अपने बजट भाषण में सुक्खू सरकार ने घोषणा की थी कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच रिटायर कर्मचारियों के लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित एरियर का भुगतान 1 मार्च 2024 से शुरू होगा।उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्या के बारे में भाजपा व कांग्रेस दोनों सरकारों का रवैया उदासीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed