{"_id":"62ec0cb5f4277f24772c0017","slug":"birth-certificate-will-now-be-made-near-emergency-in-medical-college-hamirpur-hp-news-sml4174158191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में अब इमरजेंसी के पास बनेंगे जन्म प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में अब इमरजेंसी के पास बनेंगे जन्म प्रमाणपत्र
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड के साथ बने जन्म प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य कार्ड एवं मेडिकल काउंट?
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में आपातकालीन कक्ष के साथ ही अब जन्म प्रमाणपत्र बनेंगे। इसके साथ ही यहीं पर आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड शुरू व बंद होंगे। अब 216 नंबर कमरे के स्थान पर जन्म प्रमाणपत्र और स्वास्थ्य कार्ड काउंटर इमरजेंसी वार्ड के साथ ही शुरू किए गए हैं। जबकि, पूर्व में यह 216 नंबर कमरे में चलते थे। अब लोग पूर्व की भांति ही 216 नंबर कमरे के पास जन्म प्रमाणपत्र और कार्ड सुविधाओं के लिए भटकते हैं। उन्हें अब यह सुविधा इमरजेंसी वार्ड के साथ नए बनाए गए काउंटरों पर मिलेगी।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने 216 नंबर कमरा ईएनटी विभाग को दे दिया है। जबकि, कार्ड व प्रमाणपत्र काउंटर के लिए एल्युमीनियम और शीशे की फिटिंग के तीन काउंटर बनाए गए हैं। जहां संबंधित उपकरण भी लगा दिए गए हैं। अब लोगों को अस्पताल के ज्यादा भीतर घुसने की भी जरूरत नहीं है। आपातकालीन कक्ष के प्रवेश द्वार से प्रवेश करते ही सामने यह काउंटर शुरू हुए हैं। जहां पर लोग अपने जन्म प्रमाणपत्र लेकर या स्वास्थ्य कार्ड खुलवाकर व बंद करवाकर वापस जा सकते हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि नए काउंटरों में अब जन्म प्रमाणपत्र और स्वास्थ्य कार्ड सुविधाएं दी जा रही हैं। 216 नंबर कमरा ईएनटी विभाग को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।