{"_id":"6289311bce56fb5f5802c1c8","slug":"bike-rider-injured-hamirpur-hp-news-sml409614550","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार के गले में फंसा अंधड़ से टूटा बिजली का तार, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार के गले में फंसा अंधड़ से टूटा बिजली का तार, गंभीर घायल
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत गरसाहड़ में शुक्रवार शाम को अंधड़ से टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। गनीमत यह रही कि बिजली आपूर्ति बंद थी। डिडवीं टिक्कर का विजय कुमार अपनी बेटी की शादी का न्योता देने के लिए डठवीं गांव को गया था। इस दौरान बाइक पर उसकी पत्नी भी सवार थी। वहां से धमरोल पंचायत के गांव पलही में शादी में जा रहा था।
जब भरेड़ी पशु चिकित्सालय के पास अपनी बाइक से जा रहा था तो अंधड़ के कारण टूटे बिजली के तार की चपेट में आ गया। यह तार उसके गले में लिपट गया। इससे वह अपनी पत्नी सहित नीचे गिर गया। हादसे में विजय को गले में गंभीर चोटें आई हैं व उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। विजय की हालत गंभीर होने के कारण उसे भोरंज अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बद उसे हमीरपुर रेफर किया गया है। बिजली बोर्ड उपमंडल भरेड़ी के सहायक अभियंता सुरेश मोदगिल का कहना है कि अंधड़ के समय जाहू क्षेत्र में तकनीकी फाल्ट के चलते बिजली बंद कर दी गई थी। भरेड़ी में हुए हादसे के पता चला है। टूटे तारों को ठीक कर दिया है।