{"_id":"6aca9d8894833aa9e3048b05","slug":"bike-crashes-into-pole-near-old-beas-bridge-two-youths-injured-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1018-211535-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुराने ब्यास पुल के पास बाइक पोल से टकराई, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुराने ब्यास पुल के पास बाइक पोल से टकराई, दो युवक घायल
Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में पुराने व्यास पुल के पास शुक्रवार रात बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो प्रवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को बिलासपुर और दूसरे को हमीरपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान दसईया कुमार निवासी नेपाल और विषुणदेव सहानी निवासी बिहार के रूप में हुई है।
विषुणदेव अपने दोस्त दसईया कुमार के साथ बाइक पर ज्वालामुखी की ओर से नादौन आ रहा था। पुराने व्यास पुल को पार करने के बाद स्थानीय विश्राम गृह के पास उनकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क किनारे बनी गहरी नाली में जा गिरे और मदद के लिए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो स्थानीय युवकों ने बाइक गिरी हुई देखी। उन्होंने प्रयास कर दोनों घायलों को नाली से बाहर निकाला और उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।