{"_id":"68e0235f5dff004103018d0a","slug":"bike-collides-with-parked-truck-injured-jbt-teacher-dies-in-tanda-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-168859-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, घायल जेबीटी टीचर ने टांडा में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, घायल जेबीटी टीचर ने टांडा में तोड़ा दम
Sat, 04 Oct 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
अरविंद पटियाल : फाइल फोटो परिजन
रंगस (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत जलाड़ी में ढाबे के सामने खड़े एक ट्रक के साथ बाइक की टक्कर होने से घायल जेबीटी अध्यापक की टांडा अस्पताल में मौत हो गई।
यह हादसा वीरवार देर रात करीब 11:00 बजे हुआ। मृतक की पहचान 43 वर्षीय अरविंद पटियाल उर्फ आशु पुत्र चंदू राम निवासी हौड़ के रूप में हुई है। अरविंद राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुतडियाल में बतौर जेबीटी अध्यापक कार्यरत थे।
प्राप्त सूचना के अनुसार अरविंद वीरवार देर रात किसी समारोह से बाइक पर घर लाैट रहे थे। इस दौरान जलाड़ी के पास एक ढाबा के सामने खड़े ट्रक को पास करने का प्रयास किया तो बाइक अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गई।
विज्ञापन
आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने हादसे में गंभीर घायल युवक को नागरिक अस्पताल नादौन में पहुंचाया। वहां पर घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के लिए रेफर कर दिया।
अरविंद ने शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत जलाड़ी के प्रधान जगमोहन ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही इस बारे में जानकारी मिली है। वहीं, थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। मामले में छानबीन जारी है।
बताते चलें कि मृतक अरविंद का घर हादसे वाली जगह से मात्र 200 मीटर की दूरी पर ही था, लेकिन प्रभु को ऐसा मंजूर नहीं था कि वह सुरक्षित व सकुशल अपने घर पहुंच पाता। मृतक के घर में उसकी मां, पत्नी और नौ साल का बेटा हैं।