फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bijri's daughter-in-law and Jhanduta's daughter Ankita Thakur became a lieutenant in the army

बिझड़ी की बहू और झंडूता की बेटी अंकिता ठाकुर सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

Fri, 04 Jun 2021 07:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bijri's daughter-in-law and Jhanduta's daughter Ankita Thakur became a lieutenant in the army
लेफ्टिनेंट अंकिता ठाकुर अपने परिवार के सदस्यों के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। बिझड़ी की बहू और झंडूता की बेटी अंकिता ठाकुर भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। अंकिता की शादी जिला हमीरपुर के बिझड़ी ब्लॉक के अंतर्गत आते समेला गांव के रहने वाले विकास पटियाल के साथ वर्ष 2020 में हुई थी। जबकि मायका बिलासपुर जिला के विधानसभा क्षेत्र झंडूता के गांव जंगला बेहरन में है। अंकिता ठाकुर ने सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अंकिता ने नालागढ़ कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की है। अंकिता ने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पति विकास पटियाल, माता-पिता, सास-ससुर व शिक्षकों को देती हैं। अंकिता का जन्म झंडूता में पिता जोगिंदर सिंह और माता लज्या देवी के घर पर हुआ। मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंकिता ने दस जमा दो की पढ़ाई शहीद अश्विनी कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता से की है।
विज्ञापन

बिझड़ी और झंडूता के लोगों ने अंकिता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अंकिता इस क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उसके मामा कुलवंत सिंह झटवालिया जो हमीरपुर की रैली जजरी स्कूल में लोक प्रशासन के प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed