फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bijhari to Bhota via Ropri road is in bad condition

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी से भोटा वाया रोपड़ी सड़क बदहाल

Sun, 04 Aug 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
दमकल विभाग के कार्यालय के पास सड़क बन रही तालाब
विज्ञापन

कार्यालय परिसर के बाहर चहारदीवारी लगाने से बंद हो गई हैं निकासी नालियां
सड़क पर पानी जमा होने से आवाजाही में झेलनी पड़ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी से भोटा वाया रोपड़ी सड़क खस्ताहाल बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि निर्माणाधीन दमकल विभाग कार्यालय के पास सड़क तालाब में तबदील हो रही है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहर है। फायर ब्रिगेड भवन निर्माण का कार्य बिझड़ी से मात्र कुछ दूरी पर ही बिझड़ी भोटा वाया रोपड़ी सड़क मार्ग के पास चला हुआ है। भवन कार्य लगभग पूरा हो गया है। चहारदीवारी का काम भी पूरा हो चुका है। भवन निर्माण करने वाली कंपनी ने साथ लगती सड़क के साथ ही चहारदीवारी का निर्माण कर दिया है। ऐसे में बरसात का पानी निकासी नलियां बंद होने के चलते सड़क पर ही रुक रहा है। एक तरफ जहां लोक निर्माण विभाग को नुकसान हो रहा है वहीं सबसे ज्यादा समस्या स्कूटर-मोटरसाइकिल चालकों को पेश आ रही है। लोकनिर्माण विभाग ने लाखों रुपये खर्च करके हाल ही में इस सड़क मार्ग पर टारिंग का कार्य भी करवाया था। पानी रुक जाने के चलते इस सड़क पर जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों को भी सड़क को पार करते समय हिचकोले खाने पर पड़े रहे हैं। स्थानीय लोगों नरेंद्र पठानिया, मदनलाल, सनी कुमार, सुलोचना देवी, मीरा देवी, दीपक शर्मा, राजकुमार आदि ने लोक निर्माण विभाग से अग्निशमन केंद्र के पास बिझड़ी भोटा वाया रोपड़ी खस्ताहाल सड़क को ठीक करने की मांग की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बिझड़ी के कनिष्ठ अभियंता राकेश चंदेल ने कहा कि मामला ध्यान में हैं। अग्निशमन भवन निर्माण में लगे ठेकेदार ने सड़क के साथ चहारदीवारी खड़ी कर दी है। इससे सड़क के किनारे बनी निकासी नालियां बंद हो गई हैं। इस वजह से समस्या उत्पन्न हुई है। संबंधित ठेकेदार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। अग्निशमन केंद्र के पास क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed