फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhoranj school will be equipped with modern facilities: Suresh

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भोरंज स्कूल : सुरेश

Mon, 05 Aug 2024 01:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bhoranj school will be equipped with modern facilities: Suresh
बिझड़ी स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद
वाॅलीबाल में भुक्कड़ स्कूल के खिलाड़ियों ने धमरोल स्कूल को हराया
विज्ञापन


कबड्डी में मुंडखर स्कूल ने होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं को दी शिकस्त

जिले के चार शिक्षा खंडों में रविवार को अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर/जाहू। जिले के चार शिक्षा खंडों में रविवार को अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। शिक्षा खंड भोरंज में मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में अंडर-14 लड़कों की तीन दिवसीस खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि भोरंज स्कूल काफी पुराना है। स्कूल में बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। भोरंज स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए।

इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने समस्त अध्यापक वर्ग और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की ओर से विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता छह अगस्त तक चलेगी और इसमें वाॅलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी इत्यादि खेलों में 41 स्कूलों के करीब 407 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने प्रथम जीत दर्ज करने के लिए कडा संघर्ष किया। वाॅलीबाल में राजकीय उच्च पाठशाला धिरवीं के खिलाड़ियों ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ को पराजित करके प्रथम जीत दर्ज की। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर के खिलाडि़यों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं को पराजित किया। बारिश के कारण पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं को करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी मुकाबले देरी से शुरू हुए। खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक अशोक शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण बैडमिंटन में देरी से हुए है।
विज्ञापन








बैडमिंटन में ख्याह ने बकारटी को हराया

गलोड़ (हमीरपुर)। शिक्षा खंड हमीरपुर की लड़के और लड़कियों की तीन दिवसीय अंडर-14 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में शुरू हुई। इसमें हमीरपुर खंड के 29 स्कूलों के 524 विद्यार्थी वॉलीबाल, कब्बड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और चेस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के समन्वयक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता का बैडमिंटन का मुकाबला ख्याह और बकारटी के बीच खेला गया। इसमें ख्याह विजेता रहा, दूसरा मुकाबला नाल्टी और ब्रहालड़ी के बीच खेला गया जिसमें ब्रहालड़ी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन








बोहणी में अंडर 14 खेलों का आगाज

ताल (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में रविवार को अंडर-14 छात्र, छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि कांगड़ा केंद्रीय कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक होते हैं। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक विकास और सामाजिक सद्भावना का भी साधन होते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य वीना वर्मा, स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




बिझड़ी में 540 खिलाड़ी खेलों में ले रहे हिस्सा

बिझड़ी (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में रविवार से तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अंडर 14 बॉय खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व पंचायत प्रधान निक्का राम ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ने लिखने के साथ खेलकूद का भी होना जरूरी है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। बुरी संगति से दूर रहकर ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई व खेलों में ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में 53 स्कूलों 540 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed