{"_id":"6874e4a6b025f65451027539","slug":"bhated-village-will-get-ambulance-road-and-community-building-bittu-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-161090-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटेड़ गांव को मिलेगा एंबुलेंस रोड और सामुदायिक भवन : बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटेड़ गांव को मिलेगा एंबुलेंस रोड और सामुदायिक भवन : बिट्टू
Tue, 15 Jul 2025 04:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 15 Jul 2025 04:34 AM IST
विज्ञापन
जनता की समस्याओं का समाधान करने भटेड़ पहुंचे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भटेड़ का दौरा किया। इस दौरान गांववासियों ने उनके समक्ष एंबुलेंस रोड, सामुदायिक भवन, श्मशानघाट के रास्ते सहित कई समस्याएं एवं मांगें रखीं।
बिट्टू ने मौके पर ही अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर गांव के लिए एंबुलेंस सड़क, सामुदायिक भवन के निर्माण और श्मशान घाट के लिए उचित रास्ता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को शीघ्र ही शुरू कर तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता की सहभागिता से ही मजबूत होता है।
भटेड़ गांव समेत पूरे क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और वे स्वयं हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि वे सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर अपने गांव के विकास में पूरा सहयोग करेंगे और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, निवर्तमान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन भारती, राजेश आनंद, राजेश चौधरी, देवीदास शहंशाह अध्यक्ष शहरी कांग्रेस, राकेश वर्मा सहित अन्य गांववासी भी मौजूद रहे।