{"_id":"6815fc4344c17a754108bd2a","slug":"bhaleth-school-will-receive-the-award-on-may-9-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-154872-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भलेठ स्कूल को नौ मई को मिलेगा अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भलेठ स्कूल को नौ मई को मिलेगा अवार्ड
Sun, 04 May 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 04 May 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ विप्रो अर्थियन कार्यक्रम में देश के टॉप 80 स्कूलों में चयनित हुई है। स्कूल को राष्ट्र स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। स्कूल ने अपने प्रदर्शन से हमीरपुर जिला का नाम देशभर मेंं रोशन किया है। नौ मई को सोलन के निजी विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के छह विद्यार्थियों की एक टीम ने प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एक सर्वे डाटा तैयार किया था। इसमें क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार वीडियो और ऑडियो के माध्यम से जागरूक किया गया। इसकी एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार की गई थी, जिसे विप्रो अर्थियन प्रोग्राम 2024-25 में प्रस्तुत किया गया।
ज्यूरी कमेटी ने कई चरणों में प्रोजेक्ट रिपोर्ट का विश्लेषण किया। जिसमें भलेठ स्कूल की प्रोजेक्ट रिपोर्ट सर्वश्रेष्ठ पाई गई है। इससे पूर्व भी भलेठ स्कूल ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम में भी भाग लिया। जिसमें ऑनलाइन ऑडिट किया था, जिसमें भलेठ स्कूश्राका ष्ट्र स्तर पर चयन हुआ था और स्कूल को ग्रीन स्टेटस दिया गया है।
भलेठ स्कूल विप्रो अर्थियन कार्यक्रम में देश के टॉप 80 स्कूलों में चयनित हुआ है। स्कूल को राष्ट्र स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक के सहयोग से ही स्कूल को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
-मंजरी वी महाजन, प्रधानाचार्य, भलेठ स्कूल
विप्रो अर्थियन कार्यक्रम:
विप्रो अर्थियन कार्यक्रम विप्रो फाउंडेशन की ओर से संचालित एक शिक्षा कार्यक्रम है, जो स्कूलों और कॉलेजों के लिए डिजाइन किया गया है। यह कार्यक्रम छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाता है और उन्हें टिकाऊ विकास के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
समाचार: बवीता चंदेल