फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhakredi's daughter Shweta Thakur passed the examination of Nursing Officer

भकरेड़ी की बेटी श्वेता ठाकुर ने पास की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा

Tue, 21 Dec 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhakredi's daughter Shweta Thakur passed the examination of Nursing Officer
नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास करने वाली भकरेड़ी गांव की श्वेता ठाकुर। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गांव भकरेड़ी की श्वेता ठाकुर पुत्री सुरेंद्र सिंह ने ऑल इंडिया नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करके नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति पाई है। श्वेता ने जमा दो की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोरंज से 2015 में विज्ञान संकाय में पास की। उसके बाद इनका चयन नर्सिंग स्नातक के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल कॉलेज पालमपुर में हो गया। जहां से नर्सिंग स्नातक की पढ़ाई 2019 में पूरी की। वर्तमान में श्वेता एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई भोपाल एम्स से कर रही थीं, लेकिन बीच में ही उसने नर्सिंग ऑफिसर में जरनल कैटागिरी में टेस्ट पास कर कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

श्वेता इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को देती है। विशेष रूप से श्वेता के पिता सुरेंद्र सिंह का जीवन में अत्यधिक प्रभाव है। इनके पिता सरकारी स्कूल में प्रवक्ता हैं और अनुशासन और बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत ही दृढ़ हैं। इनकी माता नीलम गृहिणी हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य स्कूल बीआर शर्मा ने इनकी कामयाबी पर श्वेता और इनके माता पिता और समस्त इलाकावासियों को बधाई दी और श्वेता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed