फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bent trees near HRTC workshop inviting accidents

Hamirpur (Himachal) News: हादसे को न्योता दे रहे एचआरटीसी वर्कशॉप के पास झुके पेड़

Tue, 04 Nov 2025 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Nov 2025 05:14 AM IST
विज्ञापन
Bent trees near HRTC workshop inviting accidents
सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के प्रांगण में हादसों को निमंत्रण देते हुए तिरछे हरे पेड़ । संवाद
वन विभाग की सुस्ती लोगों के जीवन पर पड़ सकती है भारी
विज्ञापन

पेड़ सड़क पर गिरने से कभी भी ले सकते हैं लोगों की जान
जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से बार-बार किया जा रहा पत्राचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। वन विभाग की सुस्ती कभी भी राहगीरों और वाहन चालकों के जीवन पर भारी पड़ सकती है। एचआरटीसी वर्कशॉप, जिला सैनिक कल्याण विभाग के विश्राम गृह के पास तीन बड़े-बड़े पेड़ एक तरफ को झुक गए हैं। ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। हालांकि विभाग की ओर से एसडीएम के माध्यम से रिमाइंडर भेजा जा रहा है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।
एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक ही जिला सैनिक कल्याण विभाग का विश्राम गृह भी है। अगर ये पेड़ दिन के समय गिरते हैं तो इस मार्ग पर आईटीआई, एचआरटीसी वर्कशॉप तथा गलोड़ की ओर से जाने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन

राहगीरों संजय कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार का कहना है कि ये पेड़ काफी पुराने हैं। इसके साथ ही बिजली के खंभे भी हैं तथा बिजली के तार इन पेड़ों से सटे हुए हैं। यदि कभी ये पेड़ गिरते हैं तो कई लोग बिजली के तारों की चपेट में आ जाएंगे। इन पेड़ों को समय रहते कटवाना बहुत ही जरूरी है। यदि कोई हादसा पेश आता है तो उसकी पूरी जिम्मेवारी वन विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स :

-वन विभाग से पेड़ों को काटने के लिए एसडीएम के माध्यम से पत्राचार किया है। 28 अक्तूबर को भी इसका रिमाइंडर भेजा गया है। वन विभाग की सुस्ती अन्य लोगों पर भारी पड़ सकती है। विभाग को जल्द इन पेड़ों को काटने के लिए कदम उठाने चाहिए। -स्क्ववाड्रन लीडर मनोज राणा, उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर



उनके पास पेड़ों को काटने को लेकर किसी प्रकार का पत्र नहीं आया है। अगर विभाग की ओर से पत्र आता है तो वे इसका निरीक्षण करवाकर शीघ्र ही पेड़ काटने की प्रक्रिया को शुरू कर देंगे। - अंकित कुमार सिंह, डीएफओ वन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed