{"_id":"6788076f22e9e7084e0c619b","slug":"beautiful-mokshdham-built-with-eight-lakh-rupees-in-sauta-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-145863-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सौटा में आठ लाख से बना सुंदर मोक्षधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सौटा में आठ लाख से बना सुंदर मोक्षधाम
Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
धिरड़ पंचायत के सौटा में बना सुविधाओं वाला सुंदर मोक्षधाम। स्रोत : पंचायत
- फोटो : mathura
जाहू (हमीरपुर)। ग्रामीण विकास का आधार उसकी सुविधाएं मानी जाती हैं। सौटा के ग्रामीणों के लिए आठ लाख रुपये की लागत से निर्मित सुदंर मोक्षधाम बनाया गया है।
भोरंज उपमंडल की धिरड़ पंचायत के सौटा गांव में 80 घरों की 700 के केरीब आबादी है। ग्रामीणों की मांग पर धिरड़ पंचायत प्रतिनिधियों ने सौटा गोशाला के नजदीक खुली जगह पर एक कनाल भूमि पर सुंदर मोक्षधाम का निर्माण किया है। मोक्षधाम के निर्माण में मनरेगा के तीन लाख रुपये, 15वें वित्तायोग से दो लाख 80 हजार रुपये, विधायक निधि से एक लाख 50 हजार रुपये और ग्रामीणों के सहयोग से करीब कुल आठ लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
मोक्षधाम के निर्माण में पंचायत की ओर से बैठने के लिए शेड का निर्माण किया गया है, जिसमें टाइलें लगाई गई हैं। इसी तरह लकड़ियों को रखने के लिए स्टोर और पानी की सुविधा के लिए टंकी बनाई गई है। मोक्षधाम का सुंदर गेट दूर से दिखाई दे रहा है। रात के समय रोशनी के लिए दो सौर ऊर्जा लाइटें लगी गई हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों में योगराज, केशव शर्मा, कुलवंत राय, गुलशन, अभिषेक, अशोक कुमार और महिला मंडल सौटा के सदस्यों ने कहा कि अच्छी सुविधाओं से परिपूर्ण मोक्षधाम तैयार किया गया है। धिरड़ पंचायत उपप्रधान शशिकांत ने कहा कि एक कनाल भूमि पर मोक्षधाम का निर्माण किया गया है। अभी एक और मोक्षधाम के निर्माण की प्रपोजल है। मोक्षधाम में फूलों की क्यारियां भी बनाई जाएंगी।
कैप्शन