{"_id":"683d9546e42c4323590ae436","slug":"bassi-to-tatahar-road-will-be-paved-soon-will-get-relief-from-dust-and-dirt-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-157430-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जल्द पक्की होगी बस्सी से तताहर सड़क, धूल-मिट्टी से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जल्द पक्की होगी बस्सी से तताहर सड़क, धूल-मिट्टी से मिलेगी निजात
Tue, 03 Jun 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी-चंदरूही सड़क का टारिंग का कार्य शुरू। स्रोत : जागरूक पाठक
सड़क बनने के तीन माह बाद शुरू हुआ बस्सी से तताहर वाया चंदरूही सड़क की टारिंग का कार्य
भोरंज और सरकाघाट की 50 से अधिक पंचायतों के लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी-चंदरूही सड़क की टारिंग का कार्य बैलग से शुरू हो गया है। सड़क पक्की होने से लोगों को मिट्टी की धूल से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग उपमंडल भोरंज के अधीन आने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी-चंदरूही सड़क को बनाने का कार्य पहली फरवरी को शुरू किया गया था। हमीरपुर जिले के भोरंज और मंडी के सरकाघाट उपमंडल को जोड़ने वाली यह सड़क 50 से ज्यादा पंचायतों के लोगों के लिए परिवहन की सुविधा देगी।
सड़क से मिट्टी युक्त धूल उड़ने से लोग परेशान हो रहे थे। 9 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस सड़क का टारिंग कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़क की आधुनिक तरीके टारिंग की जा रही है। तीन लेयर में पक्की होने वाली यह सड़क वाहन चलाने के लिए बेहतर होगी। इसके अलावा पानी की निकासी की भी सही व्यवस्था की जा रही है। हर रोज हो रही बारिश से सड़क का टारिंग का कार्य प्रभावित हो सकता है।
कोट
-सड़क को पक्का करने के लिए बिलासपुर के डंगार में लगे मिक्सर प्लांट से तारकोल युक्त बजरी लाई जा रही है। मौसम अनुकूल रहा तो 15 से 20 जून तक भरेड़ी तक सड़क को पूरी तरह से पक्का कर दिया जाएगा।-प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी