{"_id":"670e5ca849903db42c00c29a","slug":"barseem-prices-increased-by-rs-35-garlic-doubled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-138455-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसीम के दाम 35 रुपये बढ़े, लहसुन में दोगुना इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसीम के दाम 35 रुपये बढ़े, लहसुन में दोगुना इजाफा
विज्ञापन
विकास खंड हमीरपुर के कृषि विक्रय केंद्र में बीज प्राप्त करने के लिए पंक्तियों में खड़े किसान। स
कृषि विक्रय केंद्र खुलने से पहले ही लग गई थी कतारें
बरसीम 130 रुपये और लहसुन का बीज 270 रुपये प्रतिकिलो कृषि विक्रय केंद्रों में मिल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। महंगाई के दौर में अब किसानों को खेती करना भी मुश्किल हो रहा है। महंगी खाद, डीजल के बाद अब बिजाई के लिए बीज भी महंगा मिल रहा है। बरसीम व लहसुन के बीजों के दाम पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ गए हैं। ऐसे में किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल बीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। लहसुन के दाम दोगुना बढ़ गए हैं। किसानों में बढ़े हुए दामों के प्रति काफी निराशा है। पिछले साल जहां बरसीम का बीज 95 रुपये प्रतिकिलो और लहसुन का बीज 110 रुपये प्रतिकिलो की दर से कृषि विक्रय केंद्रों पर किसानों को मिला था। इस साल दोनों ही बीजों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस साल बरसीम का बीज 130 रुपये प्रति किलो और लहसुन का बीज 270 रुपये प्रतिकिलो की दर से कृषि विक्रय केंद्रों पर मिल रहा है। मंगलवार से कृषि विक्रय केंद्रों पर बरसीम और लहसुन का बीज मिलना आरंभ हो गया है। हमीरपुर स्थित कृषि विक्रय केंद्र में सुबह 10 बजे से पहले ही किसान बीज लेने के लिए पहुंच गए। इसके बाद कृषि विक्रय केंद्र का शटर खुलते ही कतारों में लगकर किसानों ने विभिन्न प्रकार के बीज प्राप्त किए। कृषि विक्रय केंद्रों में मूली, शलजम, पालक सहित अन्य बीज भी मिलना आरंभ हो गए हैं। किसानों रमेश, अनिल, प्रकाश, अशोक, कर्मचंद आदि ने कहा कि सरकार को आम आदमी की आर्थिकी को ध्यान में रखकर ही बीजों के दाम तय करने चाहिए। हर चीज में महंगाई हो रही है। अब बीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों इस विक्रय केंद्र में आठ क्विंटल लहसुन और 20 किलो बरसीम का बीज पहुंचा है। कृषि विभाग की ओर से विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को सरकारी दामों पर बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं। कृषि प्रसार अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि मंगलवार से कृषि विक्रय केंद्रों में बरसीम और लहसुन के बीज मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसीम का बीज 130 रुपये प्रति किलो और लहसुन का बीज 270 रुपये प्रतिकिलो की दर किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।