फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Baragaon defeated Rally Jajri School in badminton

Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन में बड़ागांव ने रैली जजरी स्कूल को दी शिकस्त

Thu, 08 Aug 2024 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
खो-खो में धबीरी स्कूल में अंडर-14 लड़कियों की खेल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के विभिन्न स्कूलों की अंडर-14 लड़कियों की खेल प्रतियोगिता का वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबीरी में पूर्व जिला पार्षद सुभाष ढटवालिया ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सुभाष ढटवालिया ने खिलाड़ी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ने-लिखने के साथ खेलकूद का भी होना जरूरी है। प्रतियोगिता के आयोजक एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबीरी अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शिक्षा खंड बिझड़ी के 28 सरकारी और सात प्राइवेट स्कूलों के 380 खिलाड़ी वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और चेस खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।
समन्वयक सुनील राणा, अमन कुमार और उप समन्वयक विपिन कुमार ने बताया कि फर्स्ट राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव ने अलपाइन स्कूल जौड़े अंब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पैरवीं ने महारल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारली ने बैरी और नीलम पब्लिक स्कूल बिहड़ू ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय जमली तथा गुरुकुल स्कूल भालत ने बणी को हराया। वॉलीबाल में पहले राउंड में बिझड़ी ने रैली जजरी, सेवन स्टार बणी ने सोहारी, सनराइज सोहारी ने कुढ़ार, दांदड़ू ने किड बड बिझड़ी और जौड़े अंब ने एएनएम चौकी (बड़ागांव) को हराया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में राजकीय माध्यमिक स्कूल बड़ागांव ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैली जजरी तथा राजकीय उच्च विद्यालय सूदर की टीम ने हिम गुरुकुल भालत की टीम को हराया। खो-खो में राजकीय उच्च विद्यालय चकमोह की टीम ने नीलम पब्लिक स्कूल बिहड़ू को हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली है। 10 अगस्त को इस प्रतियोगिता का समापन होगा। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राकेश चंद्र विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed