फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bank officers should not delay in approving loan cases: ADC

Hamirpur (Himachal) News: ऋण के मामलों को मंजूर करने में देरी न करें बैंक अधिकारी ः एडीसी

Sat, 30 Sep 2023 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bank officers should not delay in approving loan cases: ADC
बैंक अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा। (स्रोत: लोक संपर्क विभाग)
हमीरपुर। जिलास्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को हमीर भवन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एडीसी जितेंद्र सांजटा ने की। इस त्रैमासिक बैठक में गत 30 जून को समाप्त हुई वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। वर्तमान तिमाही में इनकी प्रगति को लेकर व्यापक चर्चा की गई। एडीसी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान जिले में सभी बैंकों की जमा राशि 13,553 करोड़ रुपये से अधिक रही जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 12.38 फीसदी अधिक है। जिले में ऋण की राशि लगभग 3279.63 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष के मुुकाबले 13.78 फीसदी ज्यादा है। एडीसी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान जिले का जमा और ऋण राशि का अनुपात यानि सीडी रेशो 24.20 फीसदी रही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिले में सीडी रेशो का अनुपात संतोषजनक नहीं है। इसलिए सभी बैंकों के अधिकारी लोगों को अधिक से अधिक ऋण आवंटित करें। विशेषकर, सरकार की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं से संबंधित ऋण के मामले तुरंत मंजूर किए जाने चाहिए। पहली तिमाही में एजूकेशन लोन के 63 मामले मंजूर किए गए हैं, जिनमें लगभग 3.89 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए हैं। हमीरपुर में एजूकेशन लोन की अच्छी संभावनाएं हैं। सभी बैंकों को इस पर ध्यान देना चाहिए। जिले में अभी तक 39,404 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। सभी किसानों को केसीसी प्रदान करने के लिए एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान अगर कोई किसान केसीसी लेने से मना करता है तो बैंकों को उससे लिखित रूप में लेकर इसका विवरण भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। एडीसी ने बैंक तथा विभागीय अधिकारियों को इस कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि 31 दिसंबर तक इसका शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed