{"_id":"5f2060a38ebc3e63931605da","slug":"bank-employes-demand-50-lakh-beema-hamirpur-hp-news-sml3398982114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों को 50 लाख बीमा कवर दिया जाए : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों को 50 लाख बीमा कवर दिया जाए : संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर एवं कर्मचारी संघ ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। सरकार जगाओ सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत यह ज्ञापन केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया है। कर्मचारियों ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। उन्होंने बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम, पेंशन अपग्रेड करना, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौर में बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों को 50 लाख बीमा कवर देने, करुणामूलक आधार पर वर्ष 2014 से भर्ती शुरू करने की मांग की है।
प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डीसी शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई है। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर यह मांग पत्र केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन ने बैंकों का निजीकरण करने का विरोध किया है। पदाधिकारियों का कहना है कि कोरोना संकट काल में बैंक कर्मचारियों ने लगातार लोगों को सेवाएं दी हैं, ऐसे में इन्हें बीमा कवर की सुविधा दी जानी चाहिए।