फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Balduhak to Kohal bypass will be built with Rs 11 lakhs

Hamirpur (Himachal) News: 11 लाख से बनेगा बलडूहक से कोहाल बाईपास

Sun, 21 Apr 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

एक किमी लंबे बाईपास की कटिंग का कार्य शुरू, पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी
बलडूहक बाजार से कोहाल सड़क के निर्माण का मामला न्यायालय में है विचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। बलडूहक से कोहाल जाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक सड़क मार्ग का सर्वे करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए प्राथमिक चरण में एक किलोमीटर लंबे बाईपास की कटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण में सड़क के साथ पुलियों, डंगों का निर्माण करके सड़क की टारिंग का कार्य किया जाएगा। बलडूहक बाजार से कोहाल जाने वाली पुरानी सड़क पर बाईपास की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि इस सड़क का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। क्षेत्र के ही लोगों ने लोक निर्माण विभाग को न्यायालय के स्टे आर्डर दे रखे हैं। इसलिए इस क्षेत्र में पूरी सड़क को पक्का करना संभव नहीं था। समस्या का समाधान करने के लिए विभाग को वैकल्पिक सड़क के तौर पर बाईपास का निर्माण करने की जरूरत पड़ी, ताकि अब रंगस व बलडूहक से चौडू वाया कोहाल सड़क से वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों को आवाजाही में लाभ मिल सके। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि सड़क की कटिंग का कार्य शुरू करवा दिया गया है और शीघ्र ही सड़क पर प्रस्तावित पुलियों का निर्माण करके सड़क को पक्का कर दिया जाएगा ताकि लोगों को कम दूरी की सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed