फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Badminton competition... Atharva Patial and Shivanya Kapoor winners in Under-11 category

Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता... अंडर-11 वर्ग में अथर्व पटियाल और शिवन्या कपूर विजेता

Thu, 25 Sep 2025 04:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Sep 2025 04:28 AM IST
विज्ञापन
Badminton competition... Atharva Patial and Shivanya Kapoor winners in Under-11 category
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्र
हमीरपुर। साईं के इंडोर बैडमिंटन हॉल अणु में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। इसमें अंडर-11 वर्ग की एकल प्रतियोगिता में अथर्व पटियाल और शिवन्या कपूर विजेता रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज लखनपाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विभिन्न आयु वर्गों में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुशील सोनी, भारतीय बैडमिंटन संघ के पूर्व संयुक्त सचिव रजिंदर शर्मा ने दो दिवसीय प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से 150 छात्र व छात्रा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर प्रदीप कुमार, संजीव शर्मा, गौतम सिंह, सुशील ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता

अंडर-11 छात्र वर्ग की एकल प्रतियोगिता में अथर्व पटियाल विजेता और दर्श शर्मा उपविजेता, अंडर -13 वर्ग में सानिध्य कपूर विजेता व दर्श उपविजेता, अंडर-15 वर्ग में ईशान विजेता भाविक उपविजेता रहे। वहीं, अंडर-17 वर्ग में शिवांश राणा विजेता और ईशान उपविजेता रहे।
वहीं, अंडर-11 छात्रा वर्ग में शिवन्या कपूर विजेता और सानविका ठाकुर उपविजेता, अंडर-13 वर्ग में उपासना ठाकुर विजेता और चंडिका राणा उपविजेता, अंडर-15 वर्ग में राधिका विजेता और कारूल उपविजेता, अंडर-17 वर्ग में सरगम ठाकुर विजेता और श्रेया राणा उपविजेता रहीं।
इसी प्रकार अंडर-11 छात्र वर्ग की डबल प्रतियोगिता दर्श शर्मा और दिव्यांश विजेता और अथर्व पटियाल व रियान उपविजेता, अंडर-13 वर्ग में सानिध्या कपूर, आकर्ष विजेता, अथर्व पटियाल व केशव उपविजेता, अंडर-15 वर्ग में ईशान बधान, वीर कटोच विजेता और अक्षोभ शर्मा व भाविक ठाकुर उपविजेता, अंडर-17 वर्ग में शिवांश राणा, शिवा शर्मा विजेता और अखिल ठाकुर वंशु उपविजेता रहे।
अंडर-11 छात्रा वर्ग में शिवान्या कपूर, अराध्या गिल विजेता और आदविका कंडवाल, सानविका ठाकुर उपविजेता, अंडर-13 वर्ग में कृतिका, अश्मिता विजेता और काजल, चंडिका देवी राणा उपविजेता, अंडर-15 वर्ग में राधिका, चंडिका देवी राणा विजेता और मन्नत परिहार, काजल उपविजेता रहे।

वहीं, अंडर-17 वर्ग में राधिका, सरगम ठाकुर विजेता, श्रेया राणा व श्रुति राणा उपविजेता रहे। मिक्स डबल अंडर-15 वर्ग में शिवांशु कारूल विजेता और अंडर-17 ईशान बधान सरगम ठाकुर विजेता और शिवांश राणा व श्रेया राणा उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed