फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Baddi's firm will buy the edible oil left over from frying

Hamirpur (Himachal) News: तलाई से बचे खाद्य तेल को खरीदेगी बद्दी की फर्म

Wed, 16 Oct 2024 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
एडीएम ने सभी होटल, ढाबों और दुकान मालिकों से तेल स्टोर करने का किया आग्रह
विज्ञापन

30 रुपये प्रति लीटर की दर से बद्दी की फर्म को भेजा जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। होटलों, ढाबों और मिठाई की दुकानों में तलाई के बाद बचे खाद्य तेल यानी रेजिड्यूल यूज्ड कूकिंग ऑयल के बार-बार उपयोग को रोकने और इसे जहां-वहां फेंकने के बजाय इससे बायो डीजल बनाने के लिए जिला हमीरपुर में विशेष व्यवस्था की जा रही है। एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि जिला में इस तेल की कलेक्शन के लिए प्राधिकृत बद्दी की एक फर्म सूर्या एनवायरो बायो डीजल मेन्यूफेक्चरर को 20 अक्तूबर का दिन निर्धारित किया है। एडीएम ने जिले के सभी होटल, ढाबों, रेस्तरां और हलवाई की दुकानों के मालिकों से आग्रह किया है कि वे इस तेल को किसी कंटेनर में स्टोर करके रखें, ताकि इसे 30 रुपये प्रति लीटर की दर से बद्दी की फर्म को भेजा जा सके।

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार अभी जिला हमीरपुर के विभिन्न होटलों, ढाबों, रेस्तरां और दुकानों में केवल 410 लीटर तेल ही उपलब्ध है। जबकि, 30 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद और परिवहन संबंधी व्यय की भरपाई के लिए प्राधिकृत फर्म को कम से कम 800 लीटर तेल की आवश्यकता है।
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान मिठाइयों आदि की अत्यधिक मांग होने के कारण जिले में इस तरह के तेल की मात्रा काफी ज्यादा हो सकती है। इसलिए, सभी व्यवसायी इस तेल को स्टोर करके रखें, ताकि प्राधिकृत फर्म इसे यहीं से 30 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद करके बद्दी ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल चौहान ने जिले के सभी होटल, ढाबा, रेस्तरां और मिठाई की दुकानों के मालिकों से आग्रह किया है कि वे त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयां बनाने के लिए गुणवत्तायुक्त तेल का प्रयोग करें तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मानदंडों के अनुसार खाद्य तेल को बार-बार तलाई के लिए उपयोग न करें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान दुकानों के नियमित रूप से निरीक्षण और सैंपलिंग-टेस्टिंग के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed