{"_id":"6a88b430b62115c5bf0134a3","slug":"babas-rot-will-now-be-available-for-25-instead-of-20-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-205572-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब 20 नहीं 25 रुपये में मिलेगा बाबा का रोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब 20 नहीं 25 रुपये में मिलेगा बाबा का रोट
Sat, 22 Aug 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध परिसर और स्थानीय बाजार में मिलने वाला रोट प्रसाद और हलवा महंगा हो गया है। अब एक रोट प्रसाद 20 के बजाय 25 रुपये में मिलेगा।
वहीं, देसी घी से तैयार हलवे की कीमत 400 से बढ़कर 500 रुपये प्रति किलो हो गई है। शुक्रवार को व्यापार मंडल दियोटसिद्ध की बैठक में रोट प्रसाद और हलवे के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
वनस्पति घी से तैयार हलवे की कीमत भी 200 से बढ़ाकर 250 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। विक्रेताओं के अनुसार चीनी के दाम में करीब 15 रुपये की वृद्धि के अलावा घी और अन्य सामग्री महंगी होने से लागत बढ़ी है।
विज्ञापन
रोट प्रसाद बाबा बालक नाथ के दर्शनों के बाद श्रद्धालु प्रसाद के रूप में घर ले जाते हैं। कीमत बढ़ने से अब श्रद्धालुओं को प्रति रोट पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे। व्यापार मंडल दियोटसिद्ध के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि करीब दो वर्षों से दामों में बदलाव नहीं किया गया था। बढ़ती लागत को देखते हुए अब कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था।